Giridih

गिरिडीह में भीषण सड़क दुर्घटना, बीबीएमकेयू कुलपति के दो रिश्तेदारों समेत तीन की मौत

Share This News

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में सोमवार को हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह के दो रिश्तेदारों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कैलाश सिंह, सुरेंद्र सिंह और कार चालक राजीव रंजन सिन्हा के रूप में हुई है।

कैलाश सिंह और सुरेंद्र सिंह, कुलपति की पत्नी के ममेरे और चचेरे भाई थे, और दोनों उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निवासी थे। वे बाबानगरी देवघर की यात्रा पर थे, जब गिरिडीह जिले के ताराटांड़ के पास उनकी कार की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद तीनों के शवों को गिरिडीह में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा

यह दुर्घटना गिरिडीह जिले के गांडेय क्षेत्र में गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर पंडरी के पास हुई, जहां दो कारों (जेएच 09 एपी 0452 एवं जेएच 10 बीवाई 1406) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिस कार में सुरेंद्र और कैलाश सिंह सवार थे, उसे चास बोकारो के रहने वाले राजीव रंजन चला रहे थे। हादसे में दोनों रिश्तेदारों के साथ-साथ चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई।

दो लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में दूसरी कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। मामले की जांच जारी है।

Recent Posts

गिरिडीह में वन विभाग की जमीन पर अवैध फैक्ट्रियों की शिकायत, माले के नेतृत्व में डीएफओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

गिरिडीह: औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से फैक्ट्रियां बनाए जाने…

8 hours ago

गिरिडीह झंडा मैदान में किसानों का धरना, अंचल अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप

गिरिडीह: झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता गिरिडीह के आदेश के अनुपालन की मांग को…

8 hours ago

आर.के. महिला कॉलेज बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नम आंखों से मां सरस्वती को दी विदाई

गिरिडीह: शहर के आर.के. महिला कॉलेज के छात्राओं ने मंगलवार को मां सरस्वती की प्रतिमा…

10 hours ago

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, परीक्षा तिथि पर संशय…

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. अनिल महतो और उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह…

17 hours ago

ढाब गांव में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में नकली शराब जब्त

गिरिडीह: उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हीरोडीह थाना क्षेत्र के ढाब…

1 day ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: जल्द जारी होंगे PM kishan की 19 वीं किस्त, डेट हुआ कंफर्म, जानें कब..

देश के किसानों की आर्थिक मदद के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इनमें…

2 days ago