Giridih

गिरिडीह में चुनावी माहौल के बीच दो उद्योगपतियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड…

Share This News

गिरिडीह:  चुनावी माहौल के बीच गिरिडीह शहर में शुक्रवार की सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम द्वारा की गई छापेमारी से हड़कंप मच गया है। लेकिन इस बार निशाना कोई राजनेता नहीं, बल्कि शहर के टावर चौक स्थित शारदा भवन किताब दुकान के संचालक मनीष बरनवाल और औद्योगिक क्षेत्र में स्थित शैलपुत्री स्टील फैक्ट्री के मालिक राकेश बरनवाल बने हैं।

 

इनकम टैक्स की टीम सबसे पहले शहर के टावर चौक स्थित शारदा भवन पर पहुंची। मनीष बरनवाल, जो इस किताब दुकान के मालिक हैं, के बरगंडा स्थित आवास पर भी छापेमारी की जा रही है। छापेमारी की जानकारी मिलते ही इलाके में हलचल तेज हो गईp।

 

इसके साथ ही शैलपुत्री स्टील फैक्ट्री, जिसके मालिक राकेश बरनवाल हैं, पर भी इनकम टैक्स अधिकारियों ने रेड की। यह फैक्ट्री औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है, जहां शुक्रवार सुबह से ही अधिकारियों की गतिविधियां देखी गईं। इनकम टैक्स की यह कार्रवाई फैक्ट्री के प्रमुख कार्यालयों में की जा रही है।

 

सूत्रों के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग की इस टीम में रांची से आए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम शामिल है। लगभग आधा दर्जन गाड़ियों से पहुंचे करीब एक दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह से छापेमारी का कार्य शुरू किया। हालांकि, इस रेड का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि मामला टैक्स चोरी से संबंधित है।

 

जबकि इस कार्रवाई से जुड़े सवालों के जवाब जानने की कोशिश की गई, लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मियों ने कोई भी जानकारी साझा करने से मना कर दिया है। छापेमारी के कारण से लेकर अन्य जानकारियों को गोपनीय रखा जा रहा है, जिस वजह से स्थानीय जनता में कौतूहल और उत्सुकता बनी हुई है।

 

इस छापेमारी के बाद शहर में अटकलों का बाजार गर्म है। चुनावी समय में इस तरह की कार्रवाई लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है, और सभी की नजर इस बात पर है कि आखिरकार इस छापेमारी में क्या खुलासे होते हैं।

Recent Posts

गिरिडीह में वन विभाग की जमीन पर अवैध फैक्ट्रियों की शिकायत, माले के नेतृत्व में डीएफओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

गिरिडीह: औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से फैक्ट्रियां बनाए जाने…

14 hours ago

गिरिडीह झंडा मैदान में किसानों का धरना, अंचल अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप

गिरिडीह: झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता गिरिडीह के आदेश के अनुपालन की मांग को…

14 hours ago

आर.के. महिला कॉलेज बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नम आंखों से मां सरस्वती को दी विदाई

गिरिडीह: शहर के आर.के. महिला कॉलेज के छात्राओं ने मंगलवार को मां सरस्वती की प्रतिमा…

16 hours ago

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, परीक्षा तिथि पर संशय…

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. अनिल महतो और उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह…

23 hours ago

ढाब गांव में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में नकली शराब जब्त

गिरिडीह: उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हीरोडीह थाना क्षेत्र के ढाब…

2 days ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: जल्द जारी होंगे PM kishan की 19 वीं किस्त, डेट हुआ कंफर्म, जानें कब..

देश के किसानों की आर्थिक मदद के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इनमें…

2 days ago