JBKSS ने घोषित की पहली उम्मीदवार सूची, धनवार सीट से ये भरेंगे नामांकन…

Share This News

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति मिल रही है। इस क्रम में झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति ने केंद्रीय चुनाव समिति के माध्यम से अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई प्रमुख नाम शामिल हैं, जो आगामी चुनावों में जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

इस लिस्ट के मुताबिक संजय कुमार मेहता बड़कागांव से अपना नामांकन कर रहे हैं। वहीं दीपाशिखा कुमारी कांके से, अभिषेक कुमार साहु धनवार से, ओमप्रकाश पासवान लातेहार से और सुधा कुमारी सिंह धनबाद से चुनाव लड़ रहे हैं।

Related Post