झारखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज, गांडेय में अन्नपूर्णा देवी या रविंद्र राय की एंट्री, जामताड़ा से सीता सोरेन लड़ेंगी चुनाव….

Pintu Kumar
2 Min Read
Spread the love

 

झारखंड में चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य की राजनीतिक गतिविधियाँ जोर पकड़ने लगी हैं। जहां जयराम महतो की पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, वहीं अन्य दलों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बावजूद इसके, राजनीतिक गलियारों में उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चाएँ और कयासों का दौर जारी है। हर पार्टी में संभावित प्रत्याशियों के नामों पर अटकलें तेज हो गई हैं।

गांडेय सीट पर कड़ा मुकाबला…

गांडेय विधानसभा सीट, जिसे हॉट सीट माना जाता है, इस बार राजनीतिक चर्चा का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। यहां से दो कद्दावर नेताओं के नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, बीजेपी की ओर से पूर्व सांसद रविंद्र राय या फिर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को मैदान में उतारा जा सकता है। इन दोनों दिग्गजों को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उम्मीदवार कल्पना सोरेन के खिलाफ खड़ा किया जा सकता है, जो पहले से ही एक मजबूत उम्मीदवार मानी जा रही हैं।

जामताड़ा में सीता सोरेन का मुकाबला इरफान अंसारी से..

जामताड़ा विधानसभा सीट पर भी चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। यहाँ से इरफान अंसारी के खिलाफ बीजेपी ने सीता सोरेन को मैदान में उतारने का फैसला किया है। सीता सोरेन हाल ही में झामुमो छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई हैं। इससे पहले वे दुमका लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ चुकी हैं, हालांकि उन्हें उस चुनाव में नलिन सोरेन से हार का सामना करना पड़ा था।

राजनीतिक समीकरणों पर नजर..

चुनाव नजदीक आते ही झारखंड के राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। गठबंधन की संभावनाएं, पुराने विरोधी एकजुट हो रहे हैं, और नए चेहरे राजनीति में किस्मत आजमा रहे हैं। बड़े दल अपने रणनीतिकारों के साथ गहन मंथन में जुटे हैं ताकि चुनाव में बाजी मारी जा सके। झारखंड की जनता को अब प्रत्याशियों के नामों की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार है, जो आने वाले दिनों में चुनावी समीकरणों को और स्पष्ट करेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page