झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची जारी, 21 उम्मीदवारों को मिला टिकट…

Niranjan Kumar
1 Min Read
Spread the love

कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 21 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इस सूची में जामताड़ा से इरफान अंसारी और रामगढ़ से ममता देवी को टिकट मिला है। इसके अलावा, हजारीबाग से मुन्ना सिंह, जमशेदपुर पूर्व से डॉ. अजय कुमार, हटिया से अजय नाथ सहदेव और सिमडेगा से भूषण बारा को उम्मीदवार बनाया गया है।

झारखंड चुनाव इस बार कई मायनों में खास माना जा रहा है। एक तरफ बीजेपी राज्य में सत्ता पाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है, तो दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक राज्य में अपनी सरकार बचाने के लिए सक्रिय है।

इससे पहले, बीजेपी ने भी 66 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सरायकेला सीट से टिकट दिया गया है। चंपई सोरेन हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके अलावा, बाबूलाल मरांडी को धनवार सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

Share This Article
हमारा उद्देश्य जनता को विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सूचित और सशक्त हो सकें। “खबरें, जो आपकी आवाज़ बनें"
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page