Jharkhand Election 2024: बीजेपी ने जारी की 66 प्रत्याशियों की सूची, नए और पुराने चेहरों का मिश्रण…

Niranjan Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में कई अहम चेहरों को स्थान दिया है, जिनमें ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू, पूर्णिमा दास साहू को जमशेदपुर पूर्वी से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

वहीं, रांची से पार्टी ने वरिष्ठ नेता सीपी सिंह को टिकट दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी धनवार से मैदान में उतरेंगे। इसी तरह कई अन्य प्रमुख क्षेत्रों से भी अनुभवी और नए चेहरों को मौका दिया गया है।

प्रमुख उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

1. रांची – सीपी सिंह

2. धनवार – बाबूलाल मरांडी

3. गिरिडीह -निर्भय कुमार शाहाबादी

4. जमुआ – मंजू देवी

5. शिकारिपाड़ा – परितोष सोरेन

6. नाला – माधव चंद्र महतो

7. जामताड़ा – सीता सोरेन

8. दुमका – सुनील सोरेन

9. जामा – सुरेश मुर्मू

10. जरमुंडी – देवेंद्र कुमार

11. मधुपुर – गंगा नारायण सिंह

12. सारठ – रणधीर कुमार सिंह

13. देवघर – नारायण दास

14. गोड्डा – अमित मंडल

15. महागामा – अशोक कुमार भगत

16. गांडेय- मुनिया देवी

सहित कुल 66 प्रत्याशी का सूची जारी हुआ।

1000083433

1000083430

1000083436

1000083530 1000083533

विशेष रूप से चर्चा में जमशेदपुर पूर्वी सीट रही, जहाँ पूर्णिमा दास साहू को उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी इस सीट को लेकर खास रणनीति बना रही है। इसके साथ ही, घाटशिला से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को मौका दिया गया है।

BJP ने अपने इस पहले सूची से साफ कर दिया है कि वह झारखंड के चुनावों में हर क्षेत्र से प्रभावी और मजबूत उम्मीदवार उतारने जा रही है। पार्टी के अनुसार यह सिर्फ शुरुआत है और अन्य सीटों के लिए जल्द ही और भी नाम सामने आएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page