Weather

Jharkhand Weather: आज चक्रवात ‘दाना’ का कहर! कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसमी बदलाव

Share This News

रांची: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में बीते 24 घंटे से तेज हवा के साथ हल्की बारिश देखने को मिली है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘दाना’ अब अपना असर दिखाने लगा है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि गुरुवार को पूरे राज्य में अच्छी-खासी बारिश की संभावना है, साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

चक्रवात ‘दाना’ का प्रभाव:

 सावधान रहें लोग रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवात ‘दाना’ के चलते पूरे राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। खासकर सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, और पूर्वी सिंहभूम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज भारी बारिश हो सकती है। साथ ही तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट संभव है, जिससे दोपहर के समय भी हल्की ठंड का एहसास होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर कम हो जाएगा, जिससे दिनभर ठंड महसूस होने लगेगी।

छठ पर्व पर पड़ेगी स्वेटर की जरूरत

 मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवाती तूफान के चलते ठंड का प्रभाव बढ़ेगा। आने वाले दिनों में छठ पर्व के दौरान ठंड और अधिक बढ़ सकती है, जिससे लोगों को स्वेटर की जरूरत पड़ेगी। बारिश और ठंड के इस बदलाव के कारण लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। विशेषकर, बुजुर्ग और बच्चों को ठंड से बचाव के लिए अभी से तैयार रहना चाहिए।

स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क

 चूंकि यह मौसम परिवर्तन का समय है, बारिश और ठंड दोनों के कारण वायरल संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए और बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।

Share
Published by
Pintu Kumar

Recent Posts

गावां में भू-मापक सर्वे प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू, शिक्षित बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर

गिरिडीह: गावां प्रखंड में भू-मापक (अमीन) सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामांकन प्रक्रिया 4 फरवरी…

4 hours ago

गिरिडीह के झंडा मैदान में हस्तशिल्प मेला सह डिजनीलैंड मेले का हुआ भव्य उद्घाटन

गिरिडीह: स्थानीय झंडा मैदान में बुधवार शाम हस्तशिल्प मेला सह डिजनीलैंड मेले का भव्य उद्घाटन…

4 hours ago

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति की बैठक संपन्न ,स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने पर की गई चर्चा

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नगर समिति की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित…

6 hours ago

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल को आज मिलेंगे नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

रांची:  राज्य के बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के इन्तजार अब खत्म होने वाले हैं।झारखंड…

17 hours ago

गिरिडीह में वन विभाग की जमीन पर अवैध फैक्ट्रियों की शिकायत, माले के नेतृत्व में डीएफओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

गिरिडीह: औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से फैक्ट्रियां बनाए जाने…

1 day ago

गिरिडीह झंडा मैदान में किसानों का धरना, अंचल अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप

गिरिडीह: झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता गिरिडीह के आदेश के अनुपालन की मांग को…

1 day ago