Politics

गांडेय विधानसभा सीट से झामुमो उम्मीदवार कल्पना मुर्मू सोरेन ने दाखिल किया नामांकन

Share This News

गिरिडीह: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने आज गांडेय विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। गिरिडीह समाहरणालय परिसर में उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी सह डीएसओ गुलाम समदानी के पास अपने नामांकन पत्र जमा किए।

कल्पना मुर्मू का सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुनिया देवी से होगा, जो वर्तमान में गिरिडीह जिला परिषद की अध्यक्ष भी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में यह सीट झामुमो और भाजपा के बीच एक प्रमुख चुनावी मुकाबले के रूप में उभर रही है।

नामांकन के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा, “गांडेय विधानसभा की जनता की सेवा करने के लिए मैं चुनाव लड़ रही हूं। मुझे यहां की जनता का स्नेह, आदरणीय बाबा दिशोम गुरु जी और मां का आशीर्वाद तथा हेमन्त जी का साथ मिला है, जो मेरा हौसला, मेरी ताकत और मेरा विश्वास है।”

गांडेय विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म हो चुका है और आने वाले दिनों में यह क्षेत्र राजनीतिक सरगर्मियों का केंद्र बन सकता है।

Recent Posts

गावां में भू-मापक सर्वे प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू, शिक्षित बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर

गिरिडीह: गावां प्रखंड में भू-मापक (अमीन) सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामांकन प्रक्रिया 4 फरवरी…

29 minutes ago

गिरिडीह के झंडा मैदान में हस्तशिल्प मेला सह डिजनीलैंड मेले का हुआ भव्य उद्घाटन

गिरिडीह: स्थानीय झंडा मैदान में बुधवार शाम हस्तशिल्प मेला सह डिजनीलैंड मेले का भव्य उद्घाटन…

59 minutes ago

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति की बैठक संपन्न ,स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने पर की गई चर्चा

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नगर समिति की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित…

2 hours ago

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल को आज मिलेंगे नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

रांची:  राज्य के बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के इन्तजार अब खत्म होने वाले हैं।झारखंड…

13 hours ago

गिरिडीह में वन विभाग की जमीन पर अवैध फैक्ट्रियों की शिकायत, माले के नेतृत्व में डीएफओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

गिरिडीह: औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से फैक्ट्रियां बनाए जाने…

1 day ago

गिरिडीह झंडा मैदान में किसानों का धरना, अंचल अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप

गिरिडीह: झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता गिरिडीह के आदेश के अनुपालन की मांग को…

1 day ago