Sports

कुरुक्षेत्र: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सियासते के छात्रों का शानदार प्रदर्शन..

Share This News

कुरुक्षेत्र। जिला ताई कमांडो संगठन द्वारा आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी इन टीचर एजुकेशन (सियासते) के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। बी.एससी. बी.एड. पाठ्यक्रम के छात्र विवेक और रुद्रा ने गोल्ड मैडल हासिल किया, जबकि करण ने सिल्वर मैडल जीतकर अपनी क्षमता का परिचय दिया। रुद्रा ने महिला वर्ग में गोल्ड मैडल अपने नाम किया, वहीं विवेक और करण ने पुरुष वर्ग में अपनी कुशलता का प्रदर्शन किया।

 

चैंपियनशिप में मिली इस सफलता के बाद अब ये छात्र राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल संस्थान का गौरव बढ़ाया है, बल्कि उनकी निष्ठा और क्षमता को भी साबित किया है। विशेष रूप से, सिल्वर मैडल विजेता करण कुमार, जो कि झारखंड के गिरिडीह से ताल्लुक रखते हैं, ने अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है, जिससे उनके गृह जिले का भी नाम रौशन हुआ है।

 

इस अवसर पर सियासते के निदेशक डॉ. ऋषि गोयल और प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही, संस्थान के अन्य शिक्षकों – डॉ. रिता, दिव्या, डॉ. संदीप, डॉ. सुमंत गोयल, डॉ. अजमेर, और डॉ. सुमन ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर उनका उत्साहवर्धन किया।

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

12 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

13 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

15 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago