रांची: झारखड़ कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गईं। हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महिलाओं के लिए एक बड़ा और अहम फैसला लिया गया मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली राशि को अब 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह कर दी गईं।
चौथी किस्त के रूप में 1000 रुपये की राशि नवंबर में छठ महापर्व के अवसर पर दी जाएगी, जबकि दिसंबर से पांचवीं किस्त के रूप में महिलाओं को अब 2500 रुपये महीने मिलने वाली हैं। इस योजना से राज्य की 53 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।
मंईयां सम्मान राशि में ढाई गुना की गई वृद्धि..
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुईं कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई। अब लाभार्थी महिला को महीने के 2500 आनी सालाना 30 हजार रुपये की सम्मान राशि प्राप्त होगी। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा पेश इस प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी पुरी तरह मिल गई।
मंईयां सम्मान यात्रा को मिला जबरदस्त समर्थन..
अब तक चार चरणों में निकाली गई मंईयां सम्मान यात्रा के दौरान महिलाओं से इस योजना को लेकर जबरदस्त समर्थन प्राप्त हुआ है। यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंईयां सम्मान राशि बढ़ाने की लगातार मांग की, जिसे महिला, बाल विकास मंत्री बेबी देवी ने विभिन्न मंचों से स्वीकार किया। अब सरकार इस मांग को पूरा करते हुए सम्मान राशि में ढाई गुना बढ़ा दी हैं मंईयां सम्मान यात्रा का पांचवां चरण भी जल्द शुरू होने वाला है, जो महिलाओं को योजना के बारे में और अधिक जानकारी देगा।
चुनावी दृष्टिकोण से बड़ा कदम..
राज्य सरकार की ओर से कैबिनेट में मिली मंजूरी से झारखंड की लाखों महिलाएं सीधे तौर पर लाभान्वित होंगी। आगामी चुनावों के मद्देनजर इस कदम को हेमंत सोरेन सरकार का महिलाओं के प्रति एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक कदम माना जा रहा है।
-Advertisment-
गिरिडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।