पुलिस संस्मरण दिवस 2024: शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

Niranjan Kumar
2 Min Read
Spread the love

गिरिडीह: 21 अक्टूबर 2024 को, पूरे भारत में 65वां पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन का विशेष महत्व 1959 की उस घटना से जुड़ा है जब लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीन की सेना द्वारा सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन के जवानों पर घात लगाकर हमला किया गया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 10 जवानों ने वीरगति प्राप्त की थी। उनके अदम्य साहस और बलिदान को सम्मानित करने के लिए हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है।

कर्तव्य की राह पर शहीद 216 जवान

इस वर्ष कर्तव्य पालन के दौरान देशभर में 216 पुलिस और अर्द्ध-सैनिक बलों के जवानों ने अपनी जान गवाई है। इनमें झारखंड से भी 1 हवलदार और 3 पुलिस जवान शामिल हैं। शहीद हुए झारखंड के वीर सपूतों के नाम इस प्रकार हैं:

1. हवलदार चौहान हेम्ब्रम

2. आरक्षी सिकंदर सिंह

3. आरक्षी सुकन राम

4. आरक्षी रानदेव महतो

गिरिडीह में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

गिरिडीह जिले में आज के इस अवसर पर शहीद हुए पुलिस कर्मियों के परिजनों ने भी भाग लिया। गिरिडीह पुलिस परिवार ने इन शहीद जवानों को नमन किया और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि शहीदों के परिवार के हर सुख-दुख में वे साथ खड़े रहेंगे। सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

रिपोर्ट: राजदीप आर्यन, गिरिडीह

Share This Article
हमारा उद्देश्य जनता को विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सूचित और सशक्त हो सकें। “खबरें, जो आपकी आवाज़ बनें"
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page