गिरिडीह: 21 अक्टूबर 2024 को, पूरे भारत में 65वां पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन का विशेष महत्व 1959 की उस घटना से जुड़ा है जब लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीन की सेना द्वारा सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन के जवानों पर घात लगाकर हमला किया गया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 10 जवानों ने वीरगति प्राप्त की थी। उनके अदम्य साहस और बलिदान को सम्मानित करने के लिए हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है।
कर्तव्य की राह पर शहीद 216 जवान
इस वर्ष कर्तव्य पालन के दौरान देशभर में 216 पुलिस और अर्द्ध-सैनिक बलों के जवानों ने अपनी जान गवाई है। इनमें झारखंड से भी 1 हवलदार और 3 पुलिस जवान शामिल हैं। शहीद हुए झारखंड के वीर सपूतों के नाम इस प्रकार हैं:
1. हवलदार चौहान हेम्ब्रम
2. आरक्षी सिकंदर सिंह
3. आरक्षी सुकन राम
4. आरक्षी रानदेव महतो
गिरिडीह में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
गिरिडीह जिले में आज के इस अवसर पर शहीद हुए पुलिस कर्मियों के परिजनों ने भी भाग लिया। गिरिडीह पुलिस परिवार ने इन शहीद जवानों को नमन किया और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि शहीदों के परिवार के हर सुख-दुख में वे साथ खड़े रहेंगे। सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
रिपोर्ट: राजदीप आर्यन, गिरिडीह
हमारा उद्देश्य जनता को विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सूचित और सशक्त हो सकें।
“खबरें, जो आपकी आवाज़ बनें”
रांची: राज्य के बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के इन्तजार अब खत्म होने वाले हैं।झारखंड…
गिरिडीह: औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से फैक्ट्रियां बनाए जाने…
गिरिडीह: झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता गिरिडीह के आदेश के अनुपालन की मांग को…
गिरिडीह: शहर के आर.के. महिला कॉलेज के छात्राओं ने मंगलवार को मां सरस्वती की प्रतिमा…
रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. अनिल महतो और उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह…
गिरिडीह: उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हीरोडीह थाना क्षेत्र के ढाब…