रविंद्र राय ने झामुमो में जाने की खबरों को बताया अफवाह, कहा- भाजपा के साथ हूँ और रहूंगा..

Share This News

 

रांची: झारखंड में चुनावी हलचल के बीच राजनीतिक गलियारों में उथल-पुथल का माहौल है। आज कई डिजीटल मिडिया से खबर आई थी कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद रविंद्र राय झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उनकी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की अटकलें भी लगाई जा रही थीं।

हालांकि, इन अटकलों पर खुद रविंद्र राय ने विराम लगा दिया है। उन्होंने इस प्रकार की किसी भी मुलाकात या पार्टी बदलने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे भाजपा के साथ ही जुड़े हुए हैं और उनके पाला बदलने की खबरें बेबुनियाद हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों और जनता में इस अफवाह को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं। राय का झामुमो में जाना भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा था, लेकिन अब इन अफवाहों के खंडन के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है।

रविंद्र राय ने अपने बयान में कहा कि वह भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और आगामी चुनावों में पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे। उनके इस बयान के बाद, यह देखना दिलचस्प होगा कि झारखंड की राजनीति में आने वाले दिनों में क्या नए मोड़ सामने आते हैं।

Related Post