Jobs

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024: रेलवे में नौकरी के लिए आज है आवेदन का आखिरी दिन

Share This News

भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) की एनटीपीसी (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। 12वीं पास उम्मीदवार, जो इस अवसर का लाभ लेना चाहते हैं, वे आज रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट http://rrbapply.gov.in पर जाना होगा

पहले बढ़ चुकी है आवेदन की आखिरी तारीख

आरआरबी ने उम्मीदवारों की मांग पर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को पहले भी 20 अक्टूबर से बढ़ाकर 27 अक्टूबर कर दिया था। आज रात तक रजिस्ट्रेशन का मौका मिलने के बाद, उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन शुल्क का भुगतान भी कर सकते हैं।

30 अक्टूबर से खुलेगी करेक्शन विंडो

आवेदन प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद आरआरबी 30 अक्टूबर से 6 नवंबर 2024 के बीच करेक्शन विंडो खोलेगा। इस दौरान, उम्मीदवार अपने आवेदन में किसी भी प्रकार की सुधार कर सकते हैं। करेक्शन के लिए भी उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाना होगा।

11,558 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 11,558 रिक्त पदों को भरना है। इसमें से 3,445 पद 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए हैं, जबकि 8,113 पद ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए रखे गए हैं। 12वीं पास उम्मीदवार जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष के बीच है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा।

 

Recent Posts

रजिस्टर-टू सत्यापन की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी का धरना, उग्र आंदोलन की चेतावनी

गिरिडीह: जमुआ, बगोदर और गांडेय अंचल की तरह बेंगाबाद, गिरिडीह एवं तिसरी अंचल में भी…

2 hours ago

होली पर गिरिडीह में शराब की बिक्री रहेगी बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

गिरिडीह: होली पर्व 2025 के अवसर पर गिरिडीह जिले में सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद…

4 hours ago

मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बेंगाबाद में चलाया जांच अभियान

गिरिडीह: मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवार को बेंगाबाद के…

4 hours ago

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

8 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

13 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

13 hours ago