Giridih

गिरिडीह में पुलिस की सख्त कार्रवाई,अवैध शराब, बालू और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई…

Share This News

गिरिडीह: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने लगातार छापेमारी कर कई मामलों में जब्ती और गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। दिनांक 23/10/2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवैध शराब, स्पंज आयरन, बालू, और अन्य अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न थाना क्षेत्रों से निम्नलिखित प्रमुख घटनाओं की जानकारी सामने आई है:

1. देवरी थाना क्षेत्र: बिहार-झारखंड अंतरराज्यीय चेकपोस्ट, सरोन मोड़ के पास SST टीम ने एक 12 चक्का ट्रक से अवैध रूप से ले जाए जा रहे लाल स्पंज आयरन अयस्क को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई शुरू की है।

2. जमुआ थाना क्षेत्र: ग्राम पराखरा में FST टीम ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

3. बिरनी थाना: कांड संख्या 172/23 के तहत, 376/379/506/34 की धाराओं के तहत वांछित आरोपी वकील अंसारी को रांची से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

4. निमियाघाट थाना: ग्राम मदगोपाली में अवैध महुआ शराब बनाने वाले ठिकाने पर छापेमारी की गई, जिसमें 1520 किलो जावा महुआ और 46 छोटे एवं 6 बड़े ड्रम जब्त किए गए। महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया।

5. तिसरी थाना क्षेत्र: ग्राम दोमहन में चंद्रिका तुरी के घर से 25 किलो जावा महुआ और 10 लीटर अवैध महुआ शराब को विनष्ट किया गया।

6. लोकायनयनपुर थाना: झारखंड और बिहार के उत्पाद विभागों के संयुक्त अभियान में 6000 किलो जावा महुआ और 350 लीटर अवैध महुआ शराब को जब्त कर नष्ट किया गया।

7. पचम्बा थाना: GR 853/12 के तहत वांछित आरोपी अफताब आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

8. थानसिंहडीह थाना: अंतरराज्यीय चेकपोस्ट के पास से 100 लीटर देशी शराब और दो मोटरसाइकिल जब्त की गई।

9. धनवार थाना: अवैध 10 लीटर महुआ शराब और 100 किलो जावा महुआ को जब्त और नष्ट किया गया।

10. घोड़थंबा ओपी: SST नीमाडीह टीम ने जांच के दौरान एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया।

11. सरिया थाना: ग्राम औरटांड जंगल से 1100 किलो जावा महुआ और 300 लीटर अवैध महुआ शराब को जब्त कर नष्ट किया गया।

12. गवां थाना: कांड संख्या 31/24 के तहत धारा 304(B)/34 के अभियुक्त बंटी यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

13. पचम्बा थाना: कांड संख्या 70/24 के अभियुक्त शेर अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

14. पीरटांड़ थाना: SST चेक नाका पर तैनात टीम ने जांच के दौरान अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया।

15. तिसरी थाना: गम्हरिया टार स्थित बरनवाल स्टोर से अवैध अंग्रेजी शराब की 38 बोतलें जब्त की गईं और प्राथमिकी दर्ज की गई।

16. जमुआ थाना: डोमन पहाड़ी के पास SST टीम ने एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया।

17. बिरनी थाना: SST चेक पोस्ट पर बिना पंजीयन संख्या वाले बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

18. खुखरा थाना: ग्राम सोबरनपुर में अवैध महुआ शराब के खिलाफ अभियान में 380 किलो जावा महुआ और 90 लीटर शराब नष्ट की गई।

19. धनवार थाना: FST टीम ने दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया।

20. बगोदर थाना: ग्राम खेतको में 12000 किलो अवैध जावा महुआ नष्ट किया गया।

21. देवरी थाना: 300 किलो जावा महुआ और 50 लीटर देशी शराब जब्त कर नष्ट की गई।

Recent Posts

गावां में भू-मापक सर्वे प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू, शिक्षित बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर

गिरिडीह: गावां प्रखंड में भू-मापक (अमीन) सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामांकन प्रक्रिया 4 फरवरी…

4 hours ago

गिरिडीह के झंडा मैदान में हस्तशिल्प मेला सह डिजनीलैंड मेले का हुआ भव्य उद्घाटन

गिरिडीह: स्थानीय झंडा मैदान में बुधवार शाम हस्तशिल्प मेला सह डिजनीलैंड मेले का भव्य उद्घाटन…

4 hours ago

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति की बैठक संपन्न ,स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने पर की गई चर्चा

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नगर समिति की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित…

6 hours ago

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल को आज मिलेंगे नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

रांची:  राज्य के बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के इन्तजार अब खत्म होने वाले हैं।झारखंड…

17 hours ago

गिरिडीह में वन विभाग की जमीन पर अवैध फैक्ट्रियों की शिकायत, माले के नेतृत्व में डीएफओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

गिरिडीह: औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से फैक्ट्रियां बनाए जाने…

1 day ago

गिरिडीह झंडा मैदान में किसानों का धरना, अंचल अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप

गिरिडीह: झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता गिरिडीह के आदेश के अनुपालन की मांग को…

1 day ago