नवरात्रि के चौथे दिन जहां जगह-जगह पूजा पंडालों में भक्तों का उत्साह चरम पर है, वहीं इस बार मौसम की मार श्रद्धालुओं के जोश में खलल डाल सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर झारखंड में दिखने लगा है, जिसके चलते कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए देवघर, दुमका, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम में विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
शनिवार को संताल और कोयलांचल के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। जामताड़ा के नारायणपुर में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 129 मिमी बारिश हुई, जबकि पुटकी में 75 मिमी, मैथन और घाटशिला में 45 मिमी और हजारीबाग में 35 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर तक राज्यभर में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
बारिश की आशंका को देखते हुए पूजा आयोजकों और श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
-Advertisment-
हमारा उद्देश्य जनता को विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सूचित और सशक्त हो सकें।
“खबरें, जो आपकी आवाज़ बनें”