Giridih

गिरिडीह विधानसभा में जागरूक जनता पार्टी की प्रत्याशी अनीशा सिन्हा ने किया जनसंपर्क, क्षेत्रीय विकास का दिया भरोसा

Share This News

गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में जागरूक जनता पार्टी की प्रत्याशी अनीशा सिन्हा द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को उन्होंने पीरटांड़ क्षेत्र के कुम्हारलालो, कठवारा, पालगंज, नावाडीह, खरपोका और कोपरदारडीह में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया।

इस जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखते हुए अनीशा सिन्हा पर अपनी उम्मीदें व्यक्त कीं और विधानसभा चुनाव में उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से कई नेता केवल वादे कर चले गए, लेकिन उन वादों को पूरा नहीं किया। इस बार ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि वे वादा करने वाले नहीं, बल्कि वादा निभाने वाली अनीशा सिन्हा को समर्थन देंगे, ताकि उनके क्षेत्र का विकास हो सके।

अनीशा सिन्हा ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना उनके लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर जनता का सहयोग मिला और विधानसभा में जीत हासिल हुई, तो वे ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगी। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की बात कही, ताकि महिलाएं स्वयं में मजबूत बनकर अपने परिवार और समाज के लिए सहारा बन सकें।

अनीशा सिन्हा का यह जनसंपर्क अभियान लोगों में नई उम्मीद जगा रहा है और क्षेत्र में बदलाव की संभावनाओं को मजबूत कर रहा है।

 

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

13 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

13 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

16 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago