गांडेय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी ने चलाया जनसंपर्क अभियान, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान का किया वादा

1 Min Read
Share This News

गांडेय विधानसभा क्षेत्र के पंचायतों – तेलोडीह, सेनादोनी, खावा, और पिंडाटांड़ में भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी ने जनसंपर्क अभियान चलाते हुए क्षेत्र के मतदाताओं से संवाद किया। उनके साथ कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रीय निवासियों ने मुनिया देवी को सड़क, पानी, बिजली, और आवास जैसी गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सरकार के शासन में गांडेय क्षेत्र में ठोस विकास नहीं हुआ है, जिससे लोग निराश और बदलाव की चाह में हैं।

मुनिया देवी ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से विकास की प्रतीक रही है। उन्होंने कहा, “इस बार भाजपा की सरकार बनाने के बाद गांडेय क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। हमारी प्राथमिकताएं सड़कें, पानी, बिजली, और आवास हैं, जिन पर सरकार बनते ही कार्य शुरू होगा।”

उन्होंने क्षेत्रवासियों से समर्थन की अपील करते हुए कहा, “आपका समर्थन और आशीर्वाद हमारी ताकत है। इस बार भाजपा को जिताएं और गांडेय का सही विकास सुनिश्चित करें।”

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version