गिरिडीह में भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी का जनसंपर्क अभियान, छठ घाटों का किया निरीक्षण…

Share This News

गिरिडीह आगामी चुनावों को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए बुधवार को गिरिडीह विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख छठ घाटों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पूजा समितियों के सदस्यों से मिलकर श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने की बात कही।

 

श्री शाहाबादी ने बताया कि कई घाटों पर सफाई के लिए JCB की जरूरत महसूस हुई, जिसे नगर निगम के सहयोग से दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने घाटों पर सफाई में सहयोग कर श्रमदान भी किया और कहा कि अपने पूर्व कार्यकाल में उन्होंने छठ घाटों पर सीढ़ी और पक्के घाट बनाने का कार्य करवाया था, जिससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। उन्होंने आश्वासन दिया कि मरम्मत की जरूरत वाले घाटों की स्थिति को जल्द ही सुधारने के प्रयास किए जाएंगे।

 

इससे पहले, श्री शाहाबादी हुट्टी बाजार में रोनियार समाज द्वारा आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने श्रद्धालुओं को फल, नारियल, और सूप वितरित कर अपना सहयोग दिया। उन्होंने समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए सहयोग की मिसाल हैं।

 

गिरिडीह के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण करते हुए श्री शाहाबादी ने झरियागादी, दीनदयाल, शिवशक्ति, अरघाघाट, मेट्रोस, सिरसिया नया पुल, आमघाट सिहोडीह, आश्रम रोड बरगंडा, शास्त्रीनगर, बनखंजो पेसरागढ़, बुढ़वा आहर पचम्बा, और लखारी घाट का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उनके साथ झरियागादी के पूर्व मुखिया साठू ठाकुर, भाजपा नेता रणजीत राय, सुभाष सिन्हा, अनूप सिंगार, सुधीर यादव, राजेश शर्मा, संजय सिंह, सुरेश मंडल, गोविंद तुरी, प्रकाश दास, हब्लू गुप्ता, सौरभ तिवारी, विजय सिंह, दीपक शर्मा, राजकिशोर साव, संजीत सिंह और मनोज संगई सहित कई प्रमुख स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

श्री शाहाबादी ने अंत में छठ मइया से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

 

Related Post