गिरिडीह : झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज गिरिडीह, गांडेय और जमुआ में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इन सभाओं में सोरेन ने गठबंधन प्रत्याशियों की जीत का भरोसा जताते हुए राज्य में एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा किया।
जमुआ में आयोजित एक सभा के दौरान, सोरेन ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “चुनाव के बाद बीजेपी के बाहरी नेता टॉर्च लगाकर भी ढूंढने से नहीं मिलेंगे। ये सभी नेता चुनावी मौसम में झारखंड में गिद्ध की तरह मंडरा रहे हैं, लेकिन चुनाव के बाद नौ दो ग्यारह हो जाएंगे।”
सीएम सोरेन ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर बीजेपी की नजर है और वे इसे अपने कारोबारी मित्रों को सौंपना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी पूंजीपतियों का समर्थन करती है, जबकि उनकी सरकार गरीबों, वंचितों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है।
गिरिडीह की सभा में उन्होंने महाजनी प्रथा का उल्लेख करते हुए कहा कि “दिशोम गुरुजी ने इस प्रथा के खिलाफ संघर्ष किया था, और अब अबुआ सरकार ने भी महाजनों के चंगुल से जनता को निकालने का काम किया है।
सोरेन ने कहा कि केंद्र की संवैधानिक संस्थाएं आज सरकार की कठपुतली बन गई हैं, लेकिन झारखंड की जनता का समर्थन उनकी सरकार के साथ है। उन्होंने बरकट्ठा और जमुआ में जीत का दावा करते हुए जनता से अपील की कि वे उनके संघर्ष में साथ खड़े रहें। उन्होंने कहा, “जब आप सशक्त रहेंगे, तब हमारा झारखंड भी मजबूत रहेगा।
मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।
गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…
गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…
रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…
गिरिडीह: झारखंड में मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद पूरे राज्य में…
गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…
गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…