Politics

BIG BREAKING: गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में निरंजन राय ने थामा भाजपा का दामन..

Share This News

धनवार: धनवार विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मी के बीच आज का दिन बेहद खास रहा।

झारखंड के धनवार क्षेत्र के डोरंडा में आयोजित जनसभा में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में निरंजन राय ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिए।

इसी मंच पर धनवार से निर्दलीय उम्मीदवार निरंजन राय ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण की, जिससे चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गया।

सांसद निशिकांत दुबे और हेमंता बिस्वा ने निभाई अहम भूमिका

इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के पीछे गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा का अहम योगदान रहा। आज सुबह-सुबह सांसद दुबे और असम मुख्यमंत्री बिस्वा शर्मा निरंजन राय के आवास पहुंचे और उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए राजी किया। इसके बाद, मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा ने अपने हेलीकॉप्टर से निरंजन राय को साथ ले गए थे।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

निरंजन राय के इस कदम ने सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़का दिया है। उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने इसे ‘धोखा’ करार दिया है। लोगों का कहना है कि निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले राय ने आखिरकार BJP का दामन थामकर जनता के भरोसे को तोड़ दिया। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिसमें जनता अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर रही है।

धनवार में बदल सकते हैं समीकरण

निरंजन राय के भाजपा में शामिल होने से धनवार विधानसभा सीट पर चुनावी समीकरण पूरी तरह बदलने की उम्मीद है। उनके इस कदम से BJP को बड़ा फायदा हो सकता है, लेकिन क्षेत्रीय जनता के आक्रोश और विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है।

धनवार में इस नए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता आगामी चुनाव में किस तरह प्रतिक्रिया देती है।

Recent Posts

राजधनवार के घोड़थम्बा में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, कई दुकानें और गाड़ियां जलीं, पुलीस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही एसपी डॉ. बिमल कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे…

1 hour ago

UPI और RuPay कार्ड से पेमेंट पर लग सकता है चार्ज! सरकार फिर से मर्चेंट फीस लागू करने की तैयारी

भारत में डिजिटल भुगतान क्रांति का प्रतीक बन चुका UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) और RuPay…

1 hour ago

होली पर रंग लगाने से इनकार करने पर युवक की गला घोंटकर हत्या

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में होली के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है।…

5 hours ago

Aadhar card Photo Update: आधार कार्ड की फोटो बदलना हुआ आसान, सिर्फ ₹100 में अपडेट करें नई तस्वीर…

आज आधार कार्ड भारत में हर नागरिक के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है।…

7 hours ago

अब 9वीं से 12वीं तक के इन छात्रों को भी मिलेगी मुफ्त पोशाक और शैक्षणिक सामग्री

झारखंड सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों…

15 hours ago

IPL से पहले Jio ने दिया बड़ा तोहफ़ा: नया सस्ता रिचार्ज प्लान लॉन्च,  JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा फ्री..

Jio ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया किफायती रिचार्ज प्लान पेश किया है,…

16 hours ago