Giridih

गिरिडीह विधानसभा की प्रत्याशी अनीशा सिन्हा का जनसंपर्क अभियान जारी, जनता ने जताई विकास की उम्मीद

Share This News

गिरिडीह: जागरूक जनता पार्टी की गिरिडीह विधानसभा सीट से प्रत्याशी अनीशा सिन्हा ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए आज चूंजका पंचायत और शहर के वार्ड नं. 8 एवं 9 में लोगों से मुलाकात की। जनसंपर्क के दौरान जनता ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को खुलकर सामने रखा और विकास की ओर बढ़ते कदमों की उम्मीद जताई।

जनता का कहना था कि आजादी के बाद से लेकर अब तक गिरिडीह में वह विकास नहीं हो पाया है, जिसकी आवश्यकता थी। अनीशा सिन्हा के प्रति भरोसा जताते हुए स्थानीय लोगों ने इस बार उन्हें समर्थन देने का संकल्प लिया है। स्थानीय निवासियों ने यह भी कहा कि अब तक कई नेता आए और बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन उन्हें निभा नहीं पाए। ऐसे में इस बार वे वादा निभाने वाले नेता को समर्थन देंगे।

जनसंपर्क के मौके पर अनीशा सिन्हा ने कहा, “अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मिलकर और उनकी समस्याएं सुनकर मुझे बेहद खुशी हुई। अगर जनता के समर्थन से मुझे जीत मिलती है, तो मैं महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दूंगी ताकि महिलाएं अपने घर-परिवार के लिए मजबूत स्तंभ बन सकें।”

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ सुबोध सिंह ने भी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर काम करने में विश्वास रखती है। “जो नेता राजनीति करेंगे, वे कभी विकास नहीं कर पाएंगे। इसलिए हम राजनीति छोड़ विकास की राह पर चल रहे हैं,” उन्होंने कहा।

इस जनसंपर्क अभियान में ग्रामीण अध्यक्ष नंदलाल पांडेय, जिला अध्यक्ष डोली परवीन, अमित कुमार, साधना विश्वकर्मा, रिज़वी इराकी, अविनाश निराला समेत कई ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

 

Recent Posts

रजिस्टर-टू सत्यापन की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी का धरना, उग्र आंदोलन की चेतावनी

गिरिडीह: जमुआ, बगोदर और गांडेय अंचल की तरह बेंगाबाद, गिरिडीह एवं तिसरी अंचल में भी…

3 hours ago

होली पर गिरिडीह में शराब की बिक्री रहेगी बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

गिरिडीह: होली पर्व 2025 के अवसर पर गिरिडीह जिले में सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद…

5 hours ago

मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बेंगाबाद में चलाया जांच अभियान

गिरिडीह: मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवार को बेंगाबाद के…

5 hours ago

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

9 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

14 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

14 hours ago