Election

गिरिडीह विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी जोरों पर, मतदान पार्टियों को रवाना किया गया….

Share This News

गिरिडीह, आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर, गिरिडीह जिले में प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने आज जिले के विभिन्न डिस्पैच सेंटरों का दौरा कर मतदान कर्मियों को उनके जिम्मेदारियों से अवगत कराया। इस मौके पर उन्होंने झंडा मैदान, महेशलुंडी, कृषि फार्म हाउस पचंबा और गिरिडीह कॉलेज में तैनात पोलिंग पार्टियों का उत्साहवर्धन भी किया।

उन्होंने मतदान कर्मियों से मुलाकात कर कहा, “निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पोलिंग पार्टियों को निर्देश दिया गया है कि वे समर्पण और सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।” इस निरीक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स को भी उनके दायित्वों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी

28 धनवार विधानसभा के कृषि फार्म हाउस पचंबा, 29 बगोदर के झंडा मैदान, 30 जमुआ और 31 गांडेय विधानसभा के लिए गिरिडीह कॉलेज तथा 32 गिरिडीह और 33 डुमरी विधानसभा के लिए महेशलुंडी से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।

श्री लकड़ा ने इस महत्वपूर्ण कार्य में लगे सभी कर्मियों को समयबद्धता और आपसी समन्वय के साथ काम करने का आग्रह किया और कहा कि इस चुनाव में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करना हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। उन्होंने मतदान दिवस को सफल बनाने के लिए सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं।

 

मतदान जागरूकता को लेकर प्रचार अभियान तेज

 

जिला पीआरडी टीम ने “मेरा गांव, मेरी जिम्मेवारी, मतदान से होगी सक्रिय भागीदारी” जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का काम किया है। इसके अलावा, “गिरिडीह का सारा यूथ, अबकी बार पहुंचेगा बूथ” और “लेनी है शपथ मतदान की, गिरिडीह के मान की, सम्मान की” जैसे नारों के जरिए युवाओं को मतदान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 

गिरिडीह की जनता को अब इस बार के चुनाव में एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर मिला है।

 

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

4 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

4 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

7 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago