Giridih

गिरिडीह, वार्ड नं 23 में भाजपा का जनसंपर्क अभियान, पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी के लिए समर्थन मांगा

Share This News

 

गिरिडीह: आगामी चुनावों को देखते हुए गिरिडीह के वार्ड नं 23, कोलडीहा में भाजपा की ओर से एक सशक्त जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा के पूर्व नगर मंत्री गुड्डू केशरी ने किया। अभियान में भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें अविनाश केशरी, विजय पतवा, संतोष ठाकुर और संजय केशरी शामिल रहे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी और गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार सहबादी के समर्थन में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से सहबादी के लिए समर्थन की अपील की और पार्टी के विकास कार्यों और भावी योजनाओं को लेकर जनता को जागरूक किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही क्षेत्र के विकास के लिए कार्यरत रही है और आगे भी इसी समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी। जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को जनता का भरपूर समर्थन मिला, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल और भी ऊंचा हुआ।

 

Recent Posts

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

2 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

7 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

7 hours ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

7 hours ago

गिरिडीह में हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…

19 hours ago

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर..

पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…

1 day ago