Election 2024

गिरिडीह: जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण…

Share This News

गिरिडीह जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से जारी रही। जिले के 32 गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया और मतदान कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “मतदान लोकतंत्र का महापर्व है, और प्रशासन का कर्तव्य है कि यह प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न हो।

सुविधाओं की समीक्षा और प्रोत्साहन:

निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, शौचालय, साफ-सफाई, रैंप और व्हीलचेयर की उपलब्धता का जायजा लिया गया। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्री लकड़ा ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बदडीहा, आरके महिला कॉलेज, हनी होली स्कूल और सिमरिया घोड़ा स्थित बूथों समेत कई अन्य केंद्रों का दौरा किया।

 

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और वोलेंटियर्स की तैनाती की भी समीक्षा की गई। बीएलओ और सुपरवाइजर्स को उनके दायित्वों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पीठासीन अधिकारियों और मतदान दलों को भी उनके कार्यों के प्रति जागरूक किया गया।

मतदाताओं में दिखा उत्साह:

जिले में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आईं। युवा मतदाताओं में विशेष जोश देखा गया। प्रशासन द्वारा की गई व्यापक तैयारी और जागरूकता अभियानों के कारण पहली बार मतदान कर रहे युवाओं और महिलाओं में उत्साह देखा गया।

Recent Posts

मैट्रिक पेपर लीक कांड: एसआईटी या सीआईडी करेगी जांच, सरकार सख्त

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक और फर्जी प्रश्नपत्र…

1 hour ago

BIGGEST RIVERLY: इंडिया-पाकिस्तान का महामुकाबला आज, क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन खास..

आईसीसी क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक, भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला आज…

3 hours ago

खर्राटे सिर्फ शोर नहीं, आपकी सेहत के लिए खतरे की घंटी भी!

रात में खर्राटे आना सिर्फ दूसरों की नींद में खलल डालने का कारण नहीं है,…

3 hours ago

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

17 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

18 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

20 hours ago