Giridih

गिरिडीह फुटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Share This News

गिरिडीह: आज दिनांक 11 नवंबर, सोमवार को गांधी चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के पास गिरिडीह फुटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में फुटपाथ दुकानदारों और नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

“युवा देश की शान, आओ मिलकर करें मतदान” जैसे नारों के साथ 100 प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से लोगों को प्रेरित किया गया। संघ के अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा टार्जन ने कहा, “पहले मतदान, फिर जलपान।” उन्होंने शहरवासियों और वेंडर्स से अपने मत का सही उपयोग कर देश और झारखंड को विकसित बनाने की अपील की।

संघ के सचिव मोहम्मद अफगान ने कहा कि चुनाव एक पर्व है और यह देश का गौरव है। उन्होंने लोगों से बिना किसी बहकावे में आए निस्वार्थ भाव से मतदान करने का आह्वान किया और एक जागरूक और अच्छे नागरिक बनने की अपील की।

इस अवसर पर संघ के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें कोषाध्यक्ष मोहम्मद इकबाल, सदस्य मोहम्मद नसीम, शक्ति कुमार शाहा, मोहम्मद चिंटू, मोहम्मद शौकत, वीरेंद्र कुमार, मोहम्मद राजू एहतेराम (उर्फ सितारा), सह सचिव दीपक कुमार, सुनील कुमार, मोहम्मद हसन, झीमरी महतो आदि शामिल थे।

इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य था कि हर नागरिक अपने वोट का महत्व समझे और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाए।

 

Recent Posts

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

3 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

7 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

8 hours ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

8 hours ago

गिरिडीह में हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…

19 hours ago

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर..

पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…

1 day ago