Giridih

गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार का सपना: ‘गिरिडीह बने शिक्षा का हब’…

Share This News

गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम वार्ड संख्या 06 स्थित शक्तिनगर, कृष्णानगर में रविवार को एक जनसभा के दौरान गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि जनप्रतिनिधि का काम खुद-ब-खुद बोलना चाहिए। उन्होंने गिरिडीह के विकास को लेकर अपने दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा कि उनका सपना है कि गिरिडीह एक शिक्षा हब के रूप में स्थापित हो।

सुदिव्य कुमार ने कहा कि सर जेसी बोस विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, पचम्बा फोरलेन रोड का निर्माण, सोलर सिटी परियोजना, बायपास रिंग रोड और पीरटांड सिंचाई योजना, सीएम एक्सीलेंस स्कूल की स्थापना मेरे विकास एजेंडे में शामिल है।

विधायक ने यह भी कहा कि यह चुनाव “पांच साल बनाम दस साल” के काम का निर्णय है और इसका फैसला जनता के हाथ में है।

सभा में उपस्थित समर्थकों ने जोरदार नारों के साथ उनके समर्थन का संदेश दिया, जैसे “जन जन की है यही पुकार, फिर एक बार सुदिव्य कुमार” और “गिरिडीह का विधायक कैसा हो? सोनू भैया जैसा हो।”

जनसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, शोभा यादव, कृष्ण मुरारी शर्मा, दारा हजरा, राॅकी सिंह, समीर चौधरी, और सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे। 

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

3 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

4 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

6 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago