हेमंत सोरेन आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; पहली कैबिनेट बैठक आज ₹450 में गैस सिलेंडर की योजना पर लग सकती है मुहर..

Share This News

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन आज रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस भव्य समारोह में ‘इंडिया गठबंधन’ के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। हेमंत सोरेन इस बार अकेले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि, कांग्रेस और राजद कोटे से एक-एक मंत्री के शपथ लेने की चर्चा चल रही थी, लेकिन अंतिम निर्णय नहीं हो सका।

शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होंगे शामिल?

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विपक्ष के दिग्गज नेताओं का जुटान होगा। प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

मल्लिकार्जुन खरगे (अध्यक्ष, कांग्रेस)

राहुल गांधी (कांग्रेस नेता)

शरद पवार (अध्यक्ष, एनसीपी)

ममता बनर्जी (मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल)

अरविंद केजरीवाल (आप पार्टी अध्यक्ष)

उद्धव ठाकरे (शिवसेना उद्धव गुट प्रमुख)

अखिलेश यादव (अध्यक्ष, सपा)

तेजस्वी यादव (नेता प्रतिपक्ष, बिहार)

महबूबा मुफ्ती (पीडीपी नेता)

भगवंत मान (मुख्यमंत्री, पंजाब)

सुखविंद्र सिंह सुखू (मुख्यमंत्री, हिमाचल)

डीके शिवकुमार (उपमुख्यमंत्री, कर्नाटक)

उदयनिधि स्टालिन (तमिलनाडु)

मनीष सिसोदिया (आप, दिल्ली)

दीपांकर भट्टाचार्य (महासचिव, माले)

पहली कैबिनेट बैठक भी आज

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट की पहली बैठक भी आज ही होगी। इस बैठक में राज्य के जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के लिए रसोई गैस सिलेंडर को 450 रुपये में उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा और मुहर लगने की संभावना है।

Related Post