Jharkhand

महिलाओं को हेमंत का उपहार, शपथ के बाद मंईयां सम्मान की 2500 राशि होगी जारी…

Share This News

रांची: झारखंड सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के तहत अब राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि मिलेगी। कैबिनेट के हालिया फैसले के बाद समाज कल्याण विभाग ने इस योजना को दिसंबर से लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।

11 दिसंबर तक आएंगे पैसे

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि दिसंबर माह से ₹2500 की बढ़ी हुई राशि 57 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी। विभाग की योजना है कि सभी लाभुकों के खाते में 11 दिसंबर तक राशि स्थानांतरित हो जाए। अधिकारियों के अनुसार, योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। इससे लाभार्थियों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।

मुख्यमंत्री करेंगे शुरुआत..

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया। उन्होंने वर्तमान में दी जाने वाली ₹1000 की राशि को बढ़ाकर ₹2500 करने का प्रावधान किया। मुख्यमंत्री इस योजना की औपचारिक शुरुआत जल्द ही करेंगे।

क्या है मंईयां सम्मान योजना?

मंईयां सम्मान योजना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत 18 से 50 साल की महिलाओं के खाते में ₹1000 प्रति माह भेजे जा रहे थे। हालिया कैबिनेट फैसले के बाद यह राशि बढ़ाकर ₹2500 कर दी गई है।

महिलाओं के लिए बड़ा कदम

सरकार का मानना है कि इस योजना से राज्य की महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी और वे अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगी। यह योजना मुख्यमंत्री के महिला सशक्तीकरण के वादे को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

समाज कल्याण विभाग की तैयारियां..

समाज कल्याण विभाग ने योजना को लागू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नवंबर माह के लिए भी सभी लाभार्थियों के खातों में राशि भेजी जा चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर से ₹2500 की राशि भेजने की प्रक्रिया सुनिश्चित कर दी गई है।

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

12 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

13 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

15 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago