Jharkhand

झारखंड हाईकोर्ट का अहम निर्णय, मंइयां सम्मान योजना पर रोक नहीं, जनहित याचिका की खारिज

Share This News

झारखंड के मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। योजना के खिलाफ दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही इस महत्वाकांक्षी योजना को रोकने के लिए सिमडेगा निवासी विष्णु साहू ने जनहित याचिका दायर की थी।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य सरकार की एक प्रमुख योजना है, जो कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए बनाई गई है। इस योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को सहायता राशि प्रदान की जाती है, ताकि उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जा सके। याचिकाकर्ता विष्णु साहू की ओर से उनके अधिवक्ता राजीव कुमार ने इस योजना पर चुनावी लाभ के उद्देश्य से शुरू होने का आरोप लगाया है। याचिका में यह दलील दी गई कि यह योजना मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए चुनाव से पहले लाई गई है।

झारखंड हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने योजना के पक्ष में दलीलें दीं। राज्य सरकार ने यह तर्क दिया कि योजना का उद्देश्य समाज के कमजोर तबकों को सशक्त बनाना और उन्हें सम्मानित जीवन प्रदान करना है। यह योजना जनकल्याण की दृष्टि से बनाई गई है, न कि चुनावी लाभ के उद्देश्य से। इसके आधार पर कोर्ट ने योजना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और याचिका को खारिज कर दिया।

Recent Posts

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

25 minutes ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

5 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

6 hours ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

6 hours ago

गिरिडीह में हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…

17 hours ago

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर..

पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…

23 hours ago