Giridih

सामान्य प्रेक्षक बगोदर, जमुआ, गिरिडीह तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में माइक्रो आब्जर्वर एवं सेक्टर ऑफिसर्स का प्रशिक्षण समाहरणालय सभागार में संपन्न…

Share This News

गिरिडीह:- समाहरणालय सभागार में सामान्य प्रेक्षक 29 बगोदर और 30 जमुआ, 32 गिरिडीह तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में सभी को मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया तथा उनके कार्य एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी दी गई। सामान्य प्रेक्षक महोदय के द्वारा माइक्रो आब्जर्वर को मतदान के दिन की प्रक्रिया के संबंध में बताया गया। साथ ही सभी माइक्रो आब्जर्वर को ईवीएम व वीवीपीएटी की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान उन्हें कार्य-दायित्व व कर्तव्य पालन से लेकर मॉक पोल सहित मतदान की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। मॉक पोल से लेकर वास्तविक मतदान शुरू होने के दौरान ईवीएम के कंट्रोल यूनिट की सीलिंग पर पैनी नजर रखने के साथ दिनभर की सभी गतिविधियों को संबंधित प्रपत्रों में संधारित करने सहित अन्य प्रक्रियाओं पर ध्यान रखने की बातें बताई गई।

इस प्रशिक्षण में प्रतिनियोजित सभी कर्मियों को चुनाव कार्य के सभी चरणों का विशेष एवं गहन प्रशिक्षण विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनेरो के द्वारा दिया गया। इसके साथ ही EVM का हैंड्स ऑन भी कराया गया। जिस से चुनाव के समय EVM सम्बन्धी किसी भी समस्या का निराकरण सेक्टर ऑफिसर्स के द्वारा भी तत्काल किया जा सके।

इसके अतिरिक्त सेक्टर ऑफिसर्स को पोल डे एवं अन्य रिपोर्टिंग प्रपत्रों के सम्बन्ध में एवं माइक्रो आब्जर्वर को उनके कार्यों एवं जनरल आब्जर्वर को दिए जाने वाले प्रपत्रों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बतलाया गया।

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

4 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

5 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

7 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago