Politics

Jharkhand Election 2024: जीत के बाद आजसू के इकलौते विधायक ने क्यों जताई इस्तीफे की इच्छा?

Share This News

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में सुदेश महतो की पार्टी आजसू का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। इस बार पार्टी केवल एक सीट पर जीत दर्ज कर पाई। मांडू विधानसभा क्षेत्र से विजयी विधायक निर्मल महतो ने अपनी सीट से इस्तीफा देने की इच्छा जताकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में निर्मल महतो ने अपनी जीत का श्रेय मांडू की जनता, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रप्रकाश चौधरी और भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने वीडियो में कहा कि झारखंड विधानसभा को सुदेश महतो जैसी प्रभावशाली और जागरूक शख्सियत की जरूरत है।

सुदेश महतो को चुनाव लड़ने की अपील..

निर्मल महतो ने स्पष्ट किया कि वह चाहते हैं कि आजसू प्रमुख सुदेश महतो मांडू विधानसभा सीट से अगला चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा, “सुदेश महतो जिस तरह से झारखंड विधानसभा में जनहित के मुद्दे उठाते हैं, वैसा कोई दूसरा नेता नहीं कर सकता। इसलिए मैं स्वेच्छा से अपनी सीट उनके लिए छोड़ने को तैयार हूं।”

उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही वह सुदेश महतो से मुलाकात कर उनसे आग्रह करेंगे कि वे मांडू से चुनाव लड़ें। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जनता से भी अपील की कि वे सुदेश महतो को मांडू से विजयी बनाकर विधानसभा भेजें।

पार्टी के प्रदर्शन पर सवाल..

आजसू के इस बार के चुनावी प्रदर्शन ने पार्टी समर्थकों और नेताओं को निराश किया है। झारखंड में भाजपा और आजसू के गठबंधन के बावजूद पार्टी के खाते में केवल एक सीट आई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुदेश महतो जैसे नेता को सक्रिय रूप से चुनावी मैदान में रहना चाहिए, जिससे पार्टी को मजबूती मिल सके।

निर्मल महतो के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या सुदेश महतो मांडू से उपचुनाव लड़ने का निर्णय लेंगे। अगर ऐसा होता है, तो यह झारखंड की राजनीति में बड़ा मोड़ हो सकता है।

अब देखना होगा कि सुदेश महतो इस पेशकश पर क्या निर्णय लेते हैं और इससे झारखंड की राजनीतिक स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Recent Posts

गिरिडीह: ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

गिरिडीह के बरमसिया स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम में शनिवार रात एक मरीज की ऑपरेशन के…

19 minutes ago

इंडिया-पाकिस्तान महामुकाबला कुछ ही देर में शुरू, यहां से देखें बिल्कुल लाइव फ्री!

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो चुका है, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज…

1 hour ago

मैट्रिक पेपर लीक कांड: एसआईटी या सीआईडी करेगी जांच, सरकार सख्त

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक और फर्जी प्रश्नपत्र…

3 hours ago

BIGGEST RIVERLY: इंडिया-पाकिस्तान का महामुकाबला आज, क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन खास..

आईसीसी क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक, भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला आज…

5 hours ago

खर्राटे सिर्फ शोर नहीं, आपकी सेहत के लिए खतरे की घंटी भी!

रात में खर्राटे आना सिर्फ दूसरों की नींद में खलल डालने का कारण नहीं है,…

5 hours ago

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

19 hours ago