Jharkhand Election Result 2024: बसंत सोरेन ने फहराया जीत का परचम, जानें कितने वोटों से दी सुनील सोरेन को मात..

Share This News

दुमका विधानसभा सीट पर झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं। इस सीट पर सोरेन बनाम सोरेन की जबरदस्त सियासी जंग देखने को मिली। झामुमो के बसंत सोरेन और भाजपा के सुनील सोरेन के बीच कांटे की टक्कर के बाद नतीजा झामुमो के पक्ष में गया।

शुरुआत में बढ़त, लेकिन अंत में झटका…

चुनाव के शुरुआती चरणों में भाजपा के सुनील सोरेन ने बढ़त बनाए रखी थी। हालांकि, अंतिम चरण में हुए बड़े उलटफेर ने समीकरण पूरी तरह बदल दिए। झामुमो के बसंत सोरेन ने जबरदस्त वापसी करते हुए जीत हासिल की।

जीत के आंकड़े

आखिरी गणना के बाद आंकड़ों ने स्पष्ट कर दिया कि झामुमो के बसंत सोरेन ने 95,685 वोट हासिल किए। वहीं, भाजपा के सुनील सोरेन को 81,097 वोट मिले, जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस तरह से झामुमो ने न केवल इस सीट को बचाने में कामयाबी पाई, बल्कि अपनी राजनीतिक ताकत भी साबित की।

दुमका विधानसभा सीट को झारखंड की राजनीति में हमेशा से एक महत्वपूर्ण सीट माना गया है। इस जीत ने झामुमो के लिए न केवल एक और विजय जोड़ी है, बल्कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भी भर दिया है।

इस चुनाव परिणाम ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि झारखंड की राजनीति में अभी भी क्षेत्रीय दलों की भूमिका काफी मजबूत है। आगामी दिनों में झारखंड की राजनीति में इस जीत का गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा।