Jharkhand

झारखंड चुनाव: भाजपा का संकल्प पत्र जारी, भाजपा का सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली बिल फ्री…

Share This News

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया, जिसमें महिलाओं और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस घोषणापत्र में भाजपा ने वादा किया है कि झारखंड के आदिवासियों को प्रस्तावित समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखा जाएगा।

साथ ही, अगर झारखंड में भाजपा की सरकार बनती है, तो राज्य के निवासियों को हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी और “गोगो दीदी योजना” के तहत महिलाओं को हर महीने की 11 तारीख को 2100 रुपये दिए जाएंगे। दिवाली और रक्षा बंधन पर महिलाओं को एक-एक गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा, पांच वर्षों में 5 लाख युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा और 2 लाख 37 हजार 500 सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए हर साल एक वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाएगा।

अमित शाह ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि झारखंड का यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य को सुरक्षित करने का चुनाव है।

उन्होंने आगे कहा कि बेरोजगारी और पेपर लीक से परेशान युवा भाजपा में अपने भविष्य की संभावनाएं देख रहे हैं। गरीबों के हक का धन भ्रष्टाचार में बांटने वाली सरकार के बजाय, जनता एक ऐसी सरकार चाहती है जो गरीबों का कल्याण करे। इसी सोच के साथ भाजपा ने चुनावी संकल्प पत्र प्रस्तुत किया है।

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया है कि पूर्ववर्ती सरकार की सफल योजनाओं को फिर से लागू किया जाएगा, जिन्हें वर्तमान हेमंत सरकार ने बंद कर दिया था। इनमें महिलाओं के नाम पर एक रुपये में जमीन की रजिस्ट्री और मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना शामिल है, जिसके तहत किसानों को प्रति वर्ष एक एकड़ पर 5,000 रुपये (अधिकतम 25,000 रुपये) की सहायता दी जाएगी।

Recent Posts

मैट्रिक पेपर लीक कांड: एसआईटी या सीआईडी करेगी जांच, सरकार सख्त

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक और फर्जी प्रश्नपत्र…

13 minutes ago

BIGGEST RIVERLY: इंडिया-पाकिस्तान का महामुकाबला आज, क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन खास..

आईसीसी क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक, भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला आज…

2 hours ago

खर्राटे सिर्फ शोर नहीं, आपकी सेहत के लिए खतरे की घंटी भी!

रात में खर्राटे आना सिर्फ दूसरों की नींद में खलल डालने का कारण नहीं है,…

2 hours ago

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

16 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

17 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

19 hours ago