झारखंड चुनाव: गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान जारी

Share This News

गिरिडीह : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद अब दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेज हो गया है। गिरिडीह जिले की छह विधानसभा सीटों पर आगामी 20 नवंबर को मतदान होना है, जिसके मद्देनजर सभी पार्टियों के उम्मीदवार पूरी ताकत से प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं।

 

इसी कड़ी में गुरुवार को गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। अपने जनसंपर्क के दौरान विधायक सोनू ने मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि इस बार चुनाव “काम के आधार पर” लड़ा जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वह उनके कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए मतदान करें।

 

इस जनसंपर्क अभियान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जो मतदाताओं के बीच पार्टी की योजनाओं और नीतियों को लेकर प्रचार कर रहे हैं।

Related Post