झारखंड: 28 नवंबर को अबुआ सरकार का शपथ ग्रहण, हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को दिया आमंत्रण

Share This News

रांची: झारखंड विधानसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन को बड़ी जीत मिलने के बाद 28 नवंबर को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने आज दिल्ली जाकर देश के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर उन्हें इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा।