गिरिडीह: गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के फुलो झानी चौक, जसपुर में JLKM के प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और देवतुल्य जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान जनता ने उन्हें भरपूर स्नेह, सम्मान और समर्थन दिया।
नवीन आनंद चौरसिया ने जनता के इस प्रेम और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गिरिडीह के नागरिक इस बार विकास को चुनेंगे और JLKM का समर्थन करते हुए कैंची का बटन दबाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि गिरिडीह के विकास और जनकल्याण के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। स्थानीय निवासियों ने भी विकास के प्रति उनके दृष्टिकोण की सराहना की और उन्हें अपना समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

हमारा उद्देश्य जनता को विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सूचित और सशक्त हो सकें।
“खबरें, जो आपकी आवाज़ बनें”