Election

चुनावी प्रचार का अंतिम दिन: शाम से झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शोर थमेगा…

Share This News

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण का प्रचार अभियान आज शाम से समाप्त हो जाएगा। इस चरण में कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 मतदान केंद्रों पर 20 नवंबर को मतदान होना है, जिसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

 

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों के नेता अपनी पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं, क्योंकि आज शाम को सभी जगहों पर प्रचार का शोर थम जाएगा। आज के बाद मतदाताओं तक पहुंचने का आखिरी मौका खत्म हो जाएगा, जिसके चलते नेता जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि आज शाम को प्रचार समाप्त होने के साथ ही ‘साइलेंस पीरियड’ शुरू हो जाएगा। मतदान वाले क्षेत्र में प्रचार से जुड़े लोगों को तत्काल वहाँ से निकलना होगा, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रवि कुमार ने कहा कि 20 नवंबर को सुबह सात बजे से लेकर शाम चार बजे तक, 38 क्षेत्रों में मतदान होगा, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था और सभी तैयारियों का पूरा ध्यान रखा गया है।

 

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

3 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

4 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

6 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago