गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब की 1038 बोतलें बरामद, एक गिरफ्तार

Share This News

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के द्वारपहरी (मकोरिया) गांव में आज पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के अनुसार, स्थानीय निवासी कैलाश प्रसाद साव अपने घर (विवाह भवन) में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर बिहार भेजने की तैयारी कर रहा था। इस कार्य में उसका दामाद डब्लू साव भी शामिल बताया गया है।

 

सूचना मिलते ही गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ श्री राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी टीम में जमुआ थाना के कई पुलिस अधिकारी और एफएसटी टीम भी शामिल थी।

 

रात करीब 1 बजे की गई छापामारी में कैलाश प्रसाद साव के घर से 86 कार्टून और 6 बोतल खुली अंग्रेजी शराब (999 Whisky 750 एमएल) बरामद हुई। कुल 1038 बोतल शराब बरामद हुई, जिसमें प्रत्येक बोतल 750 एमएल की थी।

छापामारी के दौरान कैलाश प्रसाद साव से शराब रखने के वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दे सका। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और जमुआ थाना में कांड संख्या-218/24 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान शुरू कर दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

कैलाश प्रसाद साव, पिता – स्व. दर्शन साव, निवासी – द्वारपहरी (मकोरिया), थाना – जमुआ, जिला – गिरिडीह

बरामद सामग्री:

999 Whisky के 86 कार्टून और 6 खुली बोतलें (प्रत्येक बोतल 750 एमएल)

टीम में शामिल पुलिस अधिकारी:

1. श्री रोहित महतो, पु०नि०, जमुआ अंचल

2. पु०अ०नि० मणिकान्त कुमार, थाना प्रभारी, जमुआ थाना

3. पु०अ०नि० सत्येन्द्र पाल, थाना प्रभारी, धनवार थाना

4. पु०अ०नि० धमेन्द्र कु० अग्रवाल, थाना प्रभारी, हिरोडीह थाना

5. पु०अ०नि० रोहित कुमार सिंह, जमुआ थाना

6. पु०अ०नि० छाया किस्कु, जमुआ थाना

7. स०अ०नि० वेद प्रकाश पाण्डेय, जमुआ थाना

 

Related Post