Giridih

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में शामिल हुए कई युवा, गठबंधन सरकार पर साधा निशाना

Share This News

गिरिडीह: बुधवार को शहर के टावर चौक स्थित जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के प्रधान चुनावी कार्यालय में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर नवीन आनंद चौरसिया ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और राज्य की गठबंधन सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले पांच वर्षों में जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। चौरसिया ने आरोप लगाया कि सरकार झूठ और भ्रष्टाचार में लिप्त रही है और युवाओं को लगातार ठगा गया है। उन्होंने कहा कि जनता, विशेषकर युवा वर्ग, इस बार परिवर्तन की मांग कर रहा है और इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।

युवा कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे जयराम महतो के विचारों से प्रेरित होकर जेएलकेएम से जुड़ रहे हैं। उनका मानना है कि जयराम महतो युवाओं और राज्य के विकास के लिए बेहतर काम कर सकते हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी झारखंड के लिए एक धरोहर के रूप में कार्य कर सकती है।

 

Recent Posts

गिरिडीह में वन विभाग की जमीन पर अवैध फैक्ट्रियों की शिकायत, माले के नेतृत्व में डीएफओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

गिरिडीह: औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से फैक्ट्रियां बनाए जाने…

11 hours ago

गिरिडीह झंडा मैदान में किसानों का धरना, अंचल अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप

गिरिडीह: झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता गिरिडीह के आदेश के अनुपालन की मांग को…

11 hours ago

आर.के. महिला कॉलेज बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नम आंखों से मां सरस्वती को दी विदाई

गिरिडीह: शहर के आर.के. महिला कॉलेज के छात्राओं ने मंगलवार को मां सरस्वती की प्रतिमा…

13 hours ago

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, परीक्षा तिथि पर संशय…

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. अनिल महतो और उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह…

20 hours ago

ढाब गांव में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में नकली शराब जब्त

गिरिडीह: उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हीरोडीह थाना क्षेत्र के ढाब…

2 days ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: जल्द जारी होंगे PM kishan की 19 वीं किस्त, डेट हुआ कंफर्म, जानें कब..

देश के किसानों की आर्थिक मदद के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इनमें…

2 days ago