गिरिडीह: शहर के एक दर्जन से अधिक युवाओं ने विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़ते हुए JLKM का दामन थाम लिया है। सोमवार की रात टावर चौक स्थित पार्टी कार्यालय में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से मोर्चा के प्रत्याशी नवीन चौरसिया की उपस्थिति में इन युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर फैयाज, सोहन दास, गुरुदेव भभुइयां, फिरोज, शाहबाज, बंटी, सब्बू, फैजान, अयान, मोनू साहू, नवाब, आसिफ, मोहम्मद निजामुद्दीन, महबूब अंसारी, दाऊद अंसारी, मोहम्मद नियाज समेत अन्य कई युवाओं ने पार्टी में शामिल होने का संकल्प लिया।
सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान नवीन चौरसिया ने गिरिडीह के विधायक और पूर्व विधायक पर युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गिरिडीह के युवाओं को रोजगार के वादे देकर बार-बार ठगा गया है, लेकिन अब उनकी पार्टी युवाओं के हक की लड़ाई लड़ेगी।
रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…
बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…
अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…
गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…
गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…
पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…