गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह मैगजीनिया इलाके में एक 14 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। गुरुवार को झाड़ियों के पास से शव बरामद हुआ, जिसका सिर बुरी तरह से कुचला गया था और शरीर पर चोटों के कई निशान पाए गए।
पुलिस को आशंका है कि किशोर की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है। अपराधियों ने हत्या के बाद शव को छिपाने की कोशिश की और उसे उसरी नदी के पास ट्रैक्टर के गड्ढे में पत्थरों से ढंक दिया।
शव के पास मिला सुराग
तलाशी के दौरान घटनास्थल से एक जूता बरामद हुआ, जो संभावित रूप से अपराध में शामिल व्यक्ति का हो सकता है। इसके अलावा, शव पर काले रंग का फूल पैंट और गुलाबी शर्ट के साथ टी-शर्ट पहनने की पुष्टि हुई है।
पहचान नहीं, जांच जारी
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में दहशत का माहौल है, और स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।
पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों तक पहुंचने का आश्वासन दे रही है।
मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।
गिरिडीह: औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से फैक्ट्रियां बनाए जाने…
गिरिडीह: झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता गिरिडीह के आदेश के अनुपालन की मांग को…
गिरिडीह: शहर के आर.के. महिला कॉलेज के छात्राओं ने मंगलवार को मां सरस्वती की प्रतिमा…
रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. अनिल महतो और उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह…
गिरिडीह: उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हीरोडीह थाना क्षेत्र के ढाब…
देश के किसानों की आर्थिक मदद के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इनमें…