Jamua

जमुआ थाना क्षेत्र के बंधाटाँड और कंदाज़ोर गाँव में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी, 5 आरोपियों पर मामला दर्ज

Share This News

गिरिडीह: जमुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंधाटाँड और कंदाज़ोर गाँव में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। इस छापामारी में अवैध रूप से शराब बनाने के उपकरण, जावा महुआ और भट्टी को नष्ट किया गया। इसके साथ ही भारी मात्रा में अवैध शराब भी जब्त की गई है। अवैध शराब कारोबार में संलिप्त कुल पाँच आरोपियों के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया गया है।

जब्त सामग्रियाँ:

जावा महुआ – 5750 किoग्राo

अवैध शराब – 370 लीटर

इस कार्रवाई का नेतृत्व गिरिडीह उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन ने किया। छापामारी दल में जमुआ थाना प्रभारी माणिकान्त कुमार के अलावा सशस्त्र बल और गृह रक्षक जवान भी शामिल थे।

अवैध शराब के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने लोगों से अवैध शराब कारोबार की जानकारी देने में सहयोग की अपील की है।

 

Share
Published by
Pintu Kumar

Recent Posts

झामुमो गिरिडीह का होली मिलन समारोह, मंत्री सुदिव्य कुमार ने कार्यकर्ताओं संग मनाया त्योहार…

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गिरिडीह जिला कार्यालय में रविवार को होली मिलन समारोह का…

8 hours ago

झारखंड में बढ़ती गर्मी: तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, 4 दिन का येलो अलर्ट जारी

झारखंड में भीषण गर्मी का दौर जारी है, और राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री…

9 hours ago

क्यों पहनते हैं डॉक्टर सफेद कोट? क्या हर डॉक्टर सफेद कोट पहनता है? जानिए इसके पीछे की रोचक वजह

अगर आप किसी डॉक्टर को देखें तो उनकी पहचान सफेद कोट से होती है। लेकिन…

13 hours ago

झारखंड : साइबर अपराधियों ने बदला ठिकाना, इस जिले ने जामताड़ा को पीछे छोड़ देश के तीसरे नंबर पर जमाया कब्जा

झारखंड में साइबर अपराध का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। कभी 'साइबर ठगी की…

13 hours ago

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, 10,000 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति

रांची: झारखंड सरकार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर…

18 hours ago

BUSINESS IDEAS: गर्मी में कमाएं अच्छा पैसा, शुरू करें इस चीज़ का बिजनेस और पाए बेहतरीन मुनाफा..

अगर आप बेरोजगार हैं और इस चिलचिलाती गर्मी में अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं, तो…

19 hours ago