Election 2024

गिरिडीह जिले के 6 विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित, कुछ ही देर में होगी अधिकारिक घोषणा..

Share This News

गिरिडीह जिले की 6 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। मतगणना समाप्त होने के बाद इन सीटों पर जीत का सेहरा अलग-अलग दलों के उम्मीदवारों के सिर बंधा। हालांकि खबर लिखे जाने तक ये परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपडेट नहीं किए गए हैं।

गिरिडीह विधानसभा: JMM के सुदिव्य कुमार सोनू ने रचा इतिहास..

गिरिडीह विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू ने शानदार जीत हासिल की। उन्होंने 3838 वोट से जीत दर्ज की। 

गांडेय विधानसभा से कल्पना सोरेन मुर्मू ने रचा नया कीर्तिमान..

गांडेय विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की कल्पना सोरेन मुर्मू ने एक बार से चुनाव जीतकर महिलाओं की सशक्त भागीदारी का परिचय दिया। कल्पना सोरेन 16960 वोट से दर्ज जीत की है।

राजधनवार विधानसभा, बाबूलाल मरांडी की जीत

राजधनवार सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने जीत दर्ज की। यह जीत उनके राजनीतिक अनुभव और प्रभावशाली कार्यशैली का प्रमाण है। बाबूलाल मरांडी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़ी चुनौती देते हुए बढ़त बनाई और अंततः विजय प्राप्त की।

बगोदर विधानसभा, नागेंद्र महतो ने BJP का परचम लहराया

बगोदर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नागेंद्र महतो विजयी रहे। यह सीट परंपरागत रूप से कठिन मानी जाती रही है, लेकिन नागेंद्र महतो ने इस बार की बाजी अपने नाम कर ली। उनकी जीत BJP की मजबूत पकड़ को दर्शाती है।

डुमरी विधानसभा, JLKM के जयराम महतो की जीत..

डुमरी विधानसभा सीट से झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा (JLKM) के प्रत्याशी जयराम महतो ने चुनाव जीतकर नई पार्टी को एक बड़ी सफलता दिलाई। यह जीत क्षेत्रीय मुद्दों को प्राथमिकता देने और जनता के बीच उनकी मजबूत छवि का परिणाम है।10945 वोट से जीत दर्ज।

जमुआ विधानसभा, BJP की डॉ. मंजू कुमारी विजयी

जमुआ विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रत्याशी डॉ. मंजू कुमारी ने जीत दर्ज की। उनकी जीत क्षेत्र में विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए उनके प्रयासों का नतीजा मानी जा रही है।

सियासी समीकरण और जनता की प्राथमिकता

गिरिडीह जिले के इस चुनाव परिणाम ने स्पष्ट कर दिया है कि यहां के मतदाता मुद्दों और उम्मीदवारों की छवि पर विशेष ध्यान देते हैं। JMM और BJP के बीच कड़ी टक्कर के बावजूद दोनों पार्टियां अपनी-अपनी सीटें बचाने में कामयाब रहीं। वहीं JLKM जैसी क्षेत्रीय पार्टी की उपस्थिति ने यह संकेत दिया है कि स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Share
Published by
Abhimanyu Kumar

Recent Posts

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

2 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

7 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

7 hours ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

8 hours ago

गिरिडीह में हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…

19 hours ago

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर..

पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…

1 day ago