Jamua

गांधीचौक-झारखंड धाम को जोड़ने वाला सिमानी नदी का पुल जर्जर, बड़ी दुर्घटना का खतरा

Share This News

गांधीचौक से झारखंड धाम जोड़ने वाले सिमानी नदी पर बना पुल जो झारखंड धाम और आस-पास के क्षेत्रों को जोड़ने का मुख्य मार्ग है, जो अब बुरी तरह से जर्जर हो चुका है। इस पुल से रोज़ाना कई लोग और वाहन गुजरते हैं, लेकिन इसकी स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कभी भी हादसे का खतरा बना रहता है। पुल की सतह पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, कई जगह की छड़ बाहर आ गई हैं। 

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन को कई बार इस पुल की मरम्मत के लिए अनुरोध किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “यह पुल हमारे गांव की जीवनरेखा है, लेकिन अब यह हर गुजरने वाले के लिए खतरा बन चुका है।”

पुल की दयनीय स्थिति से न केवल गांव के लोग बल्कि आसपास के गांवों के लोग भी प्रभावित हैं। अगर जल्द ही इसकी मरम्मत नहीं हुई तो बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है।

ग्रामीणों की अपील है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस पुल की मरम्मत करवाए ताकि लोगों की यात्रा सुरक्षित हो सके।

Share
Published by
Niranjan Kumar

Recent Posts

रजिस्टर-टू सत्यापन की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी का धरना, उग्र आंदोलन की चेतावनी

गिरिडीह: जमुआ, बगोदर और गांडेय अंचल की तरह बेंगाबाद, गिरिडीह एवं तिसरी अंचल में भी…

3 hours ago

होली पर गिरिडीह में शराब की बिक्री रहेगी बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

गिरिडीह: होली पर्व 2025 के अवसर पर गिरिडीह जिले में सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद…

5 hours ago

मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बेंगाबाद में चलाया जांच अभियान

गिरिडीह: मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवार को बेंगाबाद के…

5 hours ago

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

9 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

14 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

14 hours ago