रामगढ़ में दर्दनाक बस हादसा: महिला की मौत, 24 से अधिक घायल

Share This News

रामगढ़ जिले के गोला-मुरी मार्ग पर बरलंगा थाना क्षेत्र के हारुबेरा-रामहरू गांव के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें लेवाडीह निवासी सोनाली टुडू नामक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बस में सवार 24 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बरलंगा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

 

जानकारी के मुताबिक, यह बस आदिवासी धार्मिक स्थल रजरप्पा के लुगुबुरू से यात्रियों को लेकर पूर्वी सिंहभूम लौट रही थी। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए रामगढ़ के सदर अस्पताल भेजा गया है।

 

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक जांच में बस के अनियंत्रित होने का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

 

View Comments (2)

    • आप गिरिडीह व्यूज के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं ख़बर के टॉप हिस्से में आपको ज्वाइन व्हाट्सएप चैनल का ग्रीन बटन दिखता होगा आप उसपर क्लिक कर हमसे जुड़े सकते हैं।