गिरिडीह में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…

Share This News

गिरिडीह: जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रविवार शाम, एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ उसके घर के पास ही रहने वाले एक नाबालिग ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु इकाई केंद्र में भर्ती कराया गया है।

क्या है मामला?

बगोदर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली मासूम बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी, तभी आरोपी नाबालिग ने मौका पाकर उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची खून से लथपथ अपने घर पहुंची। परिजनों ने तुरंत उसे नजदीकी निजी नर्सिंग होम ले जाया और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने क्या कहा?

बगोदर सरिया के एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का इलाज जारी है।

लोगों में आक्रोश…

इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोग आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

Related Post