Accident

गिट्टी लोड ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल, बाइक में लगी आग

Share This News

गावां थाना क्षेत्र के पसनोर पुल के समीप मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। एक गिट्टी लदे ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए लगभग 50 मीटर तक घसीट दिया। इस हादसे में बाइक चालक और पीछे बैठे युवक को गंभीर चोटें आईं।

घटना में बाइक चालक, 25 वर्षीय रंजीत पंडित (पिता सोना पंडित), निवासी भंडारी, तिसरी थाना क्षेत्र, का बायां पैर टूट गया। वहीं, बाइक के पीछे बैठे 29 वर्षीय बिपिन कुमार (पिता नरेश प्रसाद), निवासी नवादा, बिहार, के सिर में गंभीर चोटें आईं। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को गावां सीएचसी लाया गया। डॉक्टर हबीबुल्लाह खान ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रंजीत पंडित को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।

Recent Posts

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल को आज मिलेंगे नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

रांची:  राज्य के बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के इन्तजार अब खत्म होने वाले हैं।झारखंड…

5 hours ago

गिरिडीह में वन विभाग की जमीन पर अवैध फैक्ट्रियों की शिकायत, माले के नेतृत्व में डीएफओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

गिरिडीह: औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से फैक्ट्रियां बनाए जाने…

20 hours ago

गिरिडीह झंडा मैदान में किसानों का धरना, अंचल अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप

गिरिडीह: झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता गिरिडीह के आदेश के अनुपालन की मांग को…

20 hours ago

आर.के. महिला कॉलेज बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नम आंखों से मां सरस्वती को दी विदाई

गिरिडीह: शहर के आर.के. महिला कॉलेज के छात्राओं ने मंगलवार को मां सरस्वती की प्रतिमा…

22 hours ago

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, परीक्षा तिथि पर संशय…

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. अनिल महतो और उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह…

1 day ago

ढाब गांव में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में नकली शराब जब्त

गिरिडीह: उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हीरोडीह थाना क्षेत्र के ढाब…

2 days ago