दुखद:मुंबई में नाव हादसा: फेरी पलटने से 13 की मौत, सीएम फडणवीस ने की मुआवजे की घोषणा,101 लोग सुरक्षित…

2 Min Read
Share This News

मुंबई हार्बर में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा द्वीप जा रही एक यात्री फेरी एक नौसेना की स्पीडबोट से टकरा गई। इस टक्कर के बाद फेरी पलट गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के वक्त नाव में करीब 80 यात्री सवार थे।

राहत और बचाव अभियान जारी

घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य तेज़ी से शुरू किया गया। भारतीय नौसेना, कोस्ट गार्ड, पुलिस, और स्थानीय मछुआरों की मदद से अब तक 101 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हादसे के घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। नौसेना के बयान के अनुसार, इंजन में खराबी के कारण उनका क्राफ्ट नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

मुख्यमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी।

रक्षा मंत्री ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “मुंबई हार्बर में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। नौसेना और कोस्ट गार्ड बचाव अभियान में लगे हुए हैं।”

घायलों का इलाज जारी

घायलों को जेएनपीटी अस्पताल, नेवी डॉकयार्ड अस्पताल, सेंट जॉर्ज अस्पताल और अश्विनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की जांच के आदेश

इस हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, नौसेना के क्राफ्ट का इंजन ट्रायल के दौरान नियंत्रण खोने से यह टक्कर हुई। हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करने की बात कही है।

 

न्यूज सोर्स: बीबीसी हिंदी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version