Crime

गिरिडीह में युवक की निर्मम हत्या पर उबाल, सैकड़ों ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात…

Share This News

गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बीते शाम हुए हत्याकांड ने इलाके में भारी आक्रोश फैला दिया है। कबरीबाद-चुंजका क्षेत्र में धारदार हथियार से हमला कर दामोदर यादव नामक युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद भारी संख्या में ग्रामीण मुफ्फसिल थाना पहुंचे और मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इस निर्मम हत्या में शामिल सभी आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। आक्रोशित भीड़ में महिलाएं और युवतियां भी शामिल हैं, जो न्याय के लिए आवाज उठा रही हैं।

हत्या का वीभत्स घटनाक्रम

दामोदर यादव की निर्मम हत्या तब हुई जब लगभग 20 से 25 युवकों ने कबरीबाद माइंस के समीप धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद लगातार छापेमारी के जरिए अब तक नौ और आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

थाना के बाहर प्रदर्शन करते लोग,फिलहाल काबू में…

थाना के बाहर तनाव का माहौल

घटना के बाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसडीपीओ जितवाहन उरांव, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, और नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रशासन की ओर से आक्रोशित लोगों को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

 

थाना के बाहर प्रदर्शन करते लोग,फिलहाल काबू में…

न्याय की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी बर्बर घटनाएं इलाके में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक सभी आरोपियों को कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

घटना ने गिरिडीह के सामाजिक ताने-बाने को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस प्रशासन पर अब इस मामले को जल्द सुलझाने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने का दबाव है।

 

Recent Posts

मैट्रिक पेपर लीक कांड: एसआईटी या सीआईडी करेगी जांच, सरकार सख्त

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक और फर्जी प्रश्नपत्र…

46 minutes ago

BIGGEST RIVERLY: इंडिया-पाकिस्तान का महामुकाबला आज, क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन खास..

आईसीसी क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक, भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला आज…

2 hours ago

खर्राटे सिर्फ शोर नहीं, आपकी सेहत के लिए खतरे की घंटी भी!

रात में खर्राटे आना सिर्फ दूसरों की नींद में खलल डालने का कारण नहीं है,…

3 hours ago

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

17 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

17 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

20 hours ago